Breaking
Thu. Oct 15th, 2026

धातकीडीह तालाब में जिस युवती का शव मिला था वह निकली कोरोना पोजेटिव

rajdhani news

 

जमशेदपुर:साकची गरमनाला स्थित राधाकृष्ण मंदिर फ्लावर मिल एरिया रोड के आउट हाउस में रहने वाली इंटर की छात्रा गायत्री कलेत (16) का शव गुरुवार सुबह धातकीडीह तालाब (बेल्डीह लेक) में मिला था । जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट आने के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। आइसीएमआर की ओर कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि कोरोना पॉजिटिव का पोस्टमार्टम से मुर्दाघर के कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। पॉजिटिव पाए जाने की सूचना जिला पुलिस-प्रशासन के वरीय अधिकारियों को दे दी गई हैं। अभी उसका शव एमजीएम मुर्दाघर में रखा गया है।

मालूम हो कि गायत्री को बुधवार सुबह उसके पिता बबलू कलेत ने मोबाइल पर बात करने के लिए डांटा था। मोबाइल छीन लिया। जिससे गुस्से में आकर गायत्री घर से बाहर चली गई थी। खोजबीन के बाद नहीं मिली। घर में सुसाइडल नोट मिला। जिसके बाद साकची थाना में गायत्री के लापता करने की आशंका जताते हुए खोने का मामला दर्ज कराया गया था।

Related Post