Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

जामदा पंचायत के रुगड़ीसाई में वज्रपात से 35 वषिॅय युवती की मृत्यु।

जमशेदपुर /पोटका

कोवाली थाना क्षेत्र के जामदा पंचायत अंतर्गत रुगड़ीसाई गांव में वज्रपात से एक युवती की मृत्यु हो गई है। मृतका का नाम निलिता सरदार (35 वर्ष) है। मिली जानकारी अनुसार निलिता सरदार गरीब परिवार से हैं, पिता का स्वर्गवास हो गया है , निलिता सरदार के परिवार में अपना मां और एक छोटा भाई है । निलिता सरदार गोबर चुनकर खेती मे गोबर डालने गई थी, काम हो जाने के पश्चात जलाशय में हाथ धो कर जब घर लौट रही थी कि मौसम साफ था, लेकिन अचानक वज्रपात हुआ और निलिता सरदार को चपेट में ले लिया। वज्रपात से निलिता का शरीर जल गया और उसकी तुरंत मृत्यु हो गई। घटना की सूचना अंचलाधिकारी पोटका व थाना प्रभारी कोवाली को दिया गया है।

Related Post