Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

कोचड़ा गांव में हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए बड़कुंवर गागराई, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कोचड़ा गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। संकीर्तन के दौरान भक्ति गीतों और कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

बड़कुंवर गागराई ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन जैसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता देवेंद्र कुम्हार, जिगांशु बेहरा, मंगल कुम्हार, मुरलीधर प्रधान, उपेंद्र बेहरा, लक्ष्मी कुम्हार, सत्यवान कुम्हार, सीतांशु बेहरा, परमानंद प्रधान और अभिमन्यु कुम्हार सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान बड़कुंवर गागराई ने उपस्थित लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

अंत में उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने सभी से इस परंपरा को आगे भी बनाए रखने की अपील की।

Related Post