जमशेदपुर। राष्ट्रीय इंटक के राष्ट्रीय सचिव रघुनाथ पांडे के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर साकची जुबली पार्क गोलचक्कर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो राजेंद्र स्कूल गोल चक्कर स्ट्रेट माइल रोड होते हुए बड़ा गोलचक्कर स्थित साकची आमबगान मैदान तक गयी। आमबगान मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर इंटक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद प्रतिमा स्थल पर ही मजदूर, श्रमिक एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव रघुनाथ पांडे ने कहा कि इंटक शुरू से ही मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती आ रही है। मजदूरों की समस्याओं का समाधान और उनके सर्वांगीण विकास के लिए संगठन लगातार संघर्षरत है और आगे भी रहेगा। उन्होंने सभी श्रमिकों को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, शैलेश पांडे, सीबीएस कृष्णा, यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू, रविकांत शुक्ला, प्रवीण राय, धनंजय मुखी, कमलेश सिंह, अखिलेश मिश्रा, संजू महतो समेत कई मजदूर नेता आदि उपस्थित थे।

