Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

अमरजीत कौर के निधन पर सिख समाज आंदोलन समिति और झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी ने जताया गहरा शोक

जमशेदपुर: मानगो पंजाबी लाइन निवासी सरदार मलकीत सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती अमरजीत कौर के निधन पर सिख समाज आंदोलन समिति और झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी ने गहरा दुख प्रकट किया है. दिवंगत अमरजीत कौर के पति सरदार मलकीत सिंह जमशेदपुर के जाने-माने अधिवक्ता हैं. वे पिछले 47 वर्षों से एमजीपीसी के लीगल एडवाइजर रहे हैं और गुरु नानक मध्य एवं उच्च विद्यालय के पूर्व सचिव भी रह चुके हैं.

श्रीमती अमरजीत कौर का निधन 6 नवंबर 2026 को हुआ. सिख रीति-रिवाज और गुरु मर्यादा के अनुसार शुक्रवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. दोपहर करीब 12:35 बजे उनके मानगो पंजाबी लाइन स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई.

धार्मिक विचारों और मिलनसार स्वभाव के लिए थीं जानी जातीं

दिवंगत अमरजीत कौर मिलनसार और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं. उन्होंने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को हमेशा अच्छे ढंग से निभाया. श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रति उनकी गहरी आस्था थी. वे प्रतिदिन सुबह गुरुद्वारा साहिब जाकर कीर्तन दरबार में शामिल होती थीं.

बीते 2 नवंबर को भी वे गुरुद्वारा साहिब गई थीं और वहां से लौटने के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया था. उसी दिन शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया. परिवार के लोग बिना देर किए उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीसीयू में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद गंभीर बताई.

विधायक सरयू राय ने हर संभव मदद का दिया था भरोसा

इस कठिन समय में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने भी परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था. उन्होंने परिवार से कहा था कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार यदि देश या दुनिया के किसी भी अस्पताल में इलाज से उनकी स्थिति में सुधार की संभावना हो, तो उन्हें वहां ले जाने की व्यवस्था में पूरा सहयोग किया जाएगा.

हालांकि, परिवार के तमाम प्रयासों और इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्हें टीएमएच से छुट्टी दिलाकर उमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

कई गणमान्य लोगों ने जताया शोक

अंतिम संस्कार में शहर के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए. एमजीपीसी के प्रधान सरदार बलजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान एवं झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के संरक्षक सरदार गुरमुख सिंह मुखे, सरदार कुलविंदर सिंह, झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार कुलविंदर सिंह पन्नू, जाने-माने अधिवक्ता एवं मानगो गुरु नानक मध्य एवं उच्च विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष, विद्यालय के वर्तमान सचिव सरदार संतोष सिंह, जसवीर सिंह पदरी, देवेंद्र सिंह, जगजीत सिंह भाटिया, प्रिंस भाटिया, प्रितपाल सिंह भाटिया, हरदयाल सिंह, कुलदीप सिंह, दलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, दीदार सिंह, रामप्रीत सिंह और सुखदेव सिंह खालसा सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया.

इसके अलावा सरदार जसबीर सिंह बदरी, सरदार जसबीर सिंह (उपाध्यक्ष), सरदार सतनाम सिंह सिद्धू, सरदार हरपाल सिंह सिद्धू, सरदार तारा सिंह (पूर्व प्रधान, सोनारी गुरुद्वारा), सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार जसबीर सिंह भाटिया, सरदार सुखदेव सिंह मल्ली, सरदार दलबीर सिंह (महासचिव, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी), सरदार परमजीत सिंह काले, सरदार रविंद्र सिंह (ट्रस्टी), सरदार रणधीर सिंह सिद्धू (अध्यक्ष), सरदार रणवीर सिंह सिद्धू (चेयरमैन ट्रस्टी, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी), सरदार अमरप्रीत सिंह, सरदार दिलावर सिंह, सरदार दीदार सिंह, सरदार प्रेम सिंह, सरदार कृपाल सिंह और सरदार अजायब सिंह बरियार सहित सैकड़ों लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

इस दुख की घड़ी में परिवार ने सभी लोगों का आभार जताया. विशेष रूप से विधायक सरयू राय द्वारा दिए गए सहयोग और आश्वासन के प्रति धन्यवाद प्रकट किया.

परिवार को दिया संबल बनाए रखने का संदेश

सिख समाज आंदोलन समिति के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह भाटिया ने भी शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने दिवंगत अमरजीत कौर के निधन पर दुख जताते हुए उनके बच्चों से अपील की कि वे इस कठिन समय में अपने पिता सरदार मलकीत सिंह का सहारा बनें और उन्हें अकेलापन महसूस न होने दें.

आत्मा की शांति के लिए की अरदास

सिख समाज आंदोलन समिति और झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी ने वाहेगुरु जी के चरणों में अरदास की कि दिवंगत अमरजीत कौर की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

सरदार अवतार सिंह भाटिया अध्यक्ष, सिख समाज आंदोलन समिति सीनियर एडवाइजर, झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी, जमशेदपुर

Related Post