Breaking
Wed. Jul 29th, 2026

नीमडीह में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 500 सीएफटी गिट्टी लदा हाइवा जब्त

सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को नीमडीह थाना क्षेत्र में अंचलाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी एवं थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान प्रशासन ने लगभग 500 सीएफटी अवैध पत्थर (गिट्टी) लदा एक हाइवा जब्त किया। जांच के दौरान वाहन चालक खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए हाइवा को जब्त कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नीमडीह थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन, खनिज भंडारण और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध खनिज नियमावली एवं अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन या खनिज परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों को दें, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Post