जमशेदपुर/ पोटका
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिगदी की ओर से पर्यावरण चेतना केंद्र परिसर में फलदार वृक्ष का रोपण सामाजिक अगुवाई ओर कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जायेगा। जीसके पश्चात बड़ा सिगदी ग्राम सभा के महिलाओं , युवा किशोर, किशोरी, बच्चों ने एक एक शाल पौधा को हाथ में लेकर बड़ा सिगदी जाहिरा स्थल तक रैली के माध्यम से पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ, जलवायु को संतुलित बनाए रखने का जागरण नारा के साथ बड़ा सिगदी के सारणा स्थल में वृक्षारोपण करेंगे। उसके बाद 11:00 बजे से 2:00 बजे तक पर्यावरण चेतना केंद्र सभा भवन में पर्यावरण को संतुलन बनाने का विषय पर परिचर्चा होगा। ग्राम सभा में सरदार, मुढा, नाया, डाकुआ माझी, प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि,ओर सामाजिक आगुआ साथी भाग लेंगे, जिसकी जानकारी संस्था के निर्देशक सिद्धेश्वर सरदार ने दिया।

