Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

दोमुहानी संगम तट पर विधायक निधि से लगी स्ट्रीट लाइट, सरयू राय ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को अपनी विधायक निधि से सोनारी स्थित स्वर्णरेखा नदी के दोमुहानी संगम तट पर चैतन्य महाप्रभु की प्रतिमा के समीप पोल सहित स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का उद्घाटन किया। इस योजना पर कुल 14 लाख 98 हजार 100 रुपये की लागत आई है।

इस क्षेत्र में अब तक पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता था। स्ट्रीट लाइट लगने से दोमुहानी संगम तट का पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा है। इससे स्थानीय लोगों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को काफी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर जदयू सोनारी मंडल अध्यक्ष चुन्नु भूमिज, बिनोद सिंह, रवि ठाकुर, उषा यादव, बुद्धेश्वर कर्मकार, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अतुल सिंह, शंकर राय, अजय कुमार सिंह, ममता सिंह, शिरीन अख्तर और गौरव नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Post