Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

किराए के कमरे में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी मलेरिया विभाग में कार्यरत था — गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

जमशेदपुर । परसूडीह थाना क्षेत्र की कीताडीह स्थित माखन गली में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुन्ना तामसोय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार होने से पहले आरोपी की सदर अस्पताल में पूरी मेडिकल जांच कराई गई।

पुलिस और परिजनों के मुताबिक, मुन्ना मूल रूप से चाईबासा के मंझारी थाना इलाके का निवासी है और फिलहाल कीताडीह में किराये के कमरे में रह रहा था। वह गम्हरिया मलेरिया विभाग में तैनात था और पीड़िता के मकान के पास ही किराये पर रहता था। मंगलवार रात बिजली कटने और गर्मी के कारण जब किशोरी घर के बाहर थी, तो आरोपी ने उसे अकेला पाकर जबरन खींचकर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।

पीड़िता घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आक्रोशित परिजन आरोपी को पकड़ने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपी की तलाश की और उसे टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार किया, जहां वह शहर छोड़कर भागने की तैयारी में था। गिरफ्तार कर हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच सुनिश्चित करवाई और गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

परसूडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि मामले में कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने के लिए प्रयास जारी हैं।

Related Post