Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

अग्रसेन जयंती सप्ताह: अग्रवाल युवा मंच ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में किया पौधा एवं गमला दान

जमशेदपुर। अग्रसेन जयंती सप्ताह के तहत अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर की ओर से बर्मामाइंस स्थित सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में पौधा एवं गमला दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्कूल परिसर को हरित बनाने में सहयोग करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को विभिन्न पौधे एवं गमले भेंट किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश गढ़वाल, अग्रवाल युवा मंच के महामंत्री ऋषि जालान, कोषाध्यक्ष केशव गोयल और अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा के महासचिव हेमंत गुप्ता मौजूद रहे।

इस दौरान अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। पौधरोपण और पौधों की देखभाल जैसे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अग्रवाल युवा मंच के सदस्यों के साथ विद्यालय परिवार का भी विशेष सहयोग रहा।

Related Post