जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को बिरसानगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विधायक निधि से पूर्ण हुई करीब 40 लाख रुपये की विकास योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को सड़क, नाली, सामुदायिक भवन एवं अन्य आवश्यक जनसुविधाओं का लाभ मिलेगा। विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर जोन-8 में बच्चों की पढ़ाई के लिए निर्मित शेड, बारीडीह कुआं मैदान में निर्मित घाट, जोन-7 में सड़क एवं आरसीसी ड्रेन, जोन-6 स्थित सार्वजनिक महादेव हनुमान मंदिर के समीप सामुदायिक भवन के मरम्मतीकरण कार्य का उद्घाटन किया।
इसके अतिरिक्त, जोन-4 पुराना थाना रोड के समीप सड़क एवं नाली निर्माण एवं जोन-1बी में गुप्ता स्टोर के बगल से भोला दत्ता के घर तक नाली निर्माण कार्य का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए क्षेत्र को सुविधासंपन्न और बेहतर बनाने का कार्य आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बापन बनर्जी, जितेंद्र मिश्रा, बोलटू सरकार, बबलू गोप, मनीष पांडेय, कृपा गोप, कृष्णा बारीक, रुपाली सिंह, तापस कर्मकार, जे पी सिंह भोला, रमेश राव, चंदन बारीक, भारती मुंडा, कविता बारीक, सुलोचना मुंडा, शंकुतला रविदास, उर्मिला दास, ममता भूमिज, राहुल नाथ एवं अन्य मौजूद रहे।

