Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

शादी के महज एक महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति हिरासत में

चतरा : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के विधायक मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 20 वर्षीय नैयना प्रवीण के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक महीने पहले गुलजार से हुई थी।मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम पति-पत्नी के बीच गोलगप्पे खाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। पति के मुताबिक, उसने नैयना को मनाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन नाराजगी में उसने बंद कमरे के भीतर सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची प्रतापपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मायके पक्ष से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post