Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

टाटा मोटर्स : फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में अध्यक्ष व महामंत्री के स्वागत का सिलसिला जारी है। सोमवार को फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय एवं मनोज सिंहा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में जीएम एके दास, सुभाष सिंह, ईआर के वरीय प्रबंधक अमित झा समेत अन्य मौजूद थे। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने स्वागत के लिए कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इन दिनों कंपनी में उत्पादन ज्यादा है। यह अच्छा संकेत है । हम सबों को टीम भाव के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने सेफ्टी एवं क्वालिटी पर विशेष ध्यान देने की अपील की। आगे कहा कि यदि हमारे किसी भी मजदूर साथी के साथ कोई दुर्घटना घटित होती है तो सबसे ज्यादा नुकसान उस मजदूर साथी और उसके परिवार का होता है। बाद में कंपनी को होता है। इस लिए सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए काम को पूरा करना है।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन के वरीय पदाधिकारियों, यूनियन के पदाधिकारियों, कमेटी मेंबर समेत आरके सिंह फैंस क्लब के तमाम सदस्यों को भी अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

Related Post