Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

वर्षों तक राशन कार्ड से वंचित दंपत्ति के अब बनेंगे राशन कार्ड, प्रयास शुरू।

जमशेदपुर /पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के दौरान तेंतला पंचायत अंतर्गत छोटाबंदूआ के पटना टोला के रहने वाले एक दंपत्ति के द्वारा अब तक राशन कार्ड ना बनने की शिकायत की थी एवं बनवा देने के लिए डालसा के प्रतिनिधि से अनुरोध किया था।दंपत्ति को इतने समय से अपने अधिकारों से वंचित देख कर काफी अफसोस हुआ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम डोबो चकिया के द्वारा इस गंभीर मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए त्वरित उनसे राशन कार्ड बनवाने हेतु जरूरत के सारे दस्तावेज प्राप्त किए गए एवं उस छूटे हुए परिवार के नाम से राशन कार्ड बनवा देने हेतु ऑनलाइन आवेदन अप्लाय करवा दिया गया और पावती रसीद उन दंपत्ति को पहुंचा दिया गया।विगत दो वर्ष पूर्व डालसा के पहल पर ही दंपत्ति को पहली बार राशन मिलना शुरू हुआ था फिर अचानक से डीलर ने राशन कार्ड में त्रुटि है कह कर राशन देना बंद कर दिया था।दंपत्ति को भरोसा दिया गया बहुत जल्द उनके नाम से अब राशन कार्ड बन जाएंगे।डालसा द्वारा चलाए जा रहे विधिक जागरूकता अभियान दंपत्ति के लिए एक उम्मीद के किरण ले कर आई।उन्होंने डालसा का आभार प्रकट किया।मौके पर डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवं छाकु मांझी उपस्थित रहे।

Related Post