Breaking
Sat. May 2nd, 2026

सदर बीआरसी में 182 विद्यालयों के शिक्षकों का यू-डायस प्लस प्रशिक्षण संपन्न

चाईबासा: प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) सदर चाईबासा में 28 अप्रैल से चल रही यू-डायस प्लस प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शनिवार को हो गया। यह प्रशिक्षण शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आंकड़ों के संग्रहण और अद्यतन को लेकर आयोजित किया गया था।

राज्य और जिला कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण में भारत सरकार की वेबसाइट UDISE+ Portal (www.udiseplus.gov.in⁠�) पर आधारित तीन प्रमुख मॉड्यूल—स्टूडेंट्स मॉड्यूल, टीचर मॉड्यूल तथा प्रोफाइल एवं फैसिलिटीज—पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर त्रुटिरहित आंकड़ों का संग्रहण और निर्धारित समयसीमा में उसका अद्यतन सुनिश्चित करना था।

प्रखंड के कुल 182 विद्यालयों से प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। सभी विद्यालयों को 12 संकुलों में विभाजित कर प्रतिदिन तीन-तीन बैच में प्रशिक्षण संचालित किया गया। प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक, संबंधित संकुल के प्रखंड साधन सेवी, संकुल साधन सेवी, आईसीटी इंस्ट्रक्टर और लिपिक शामिल हुए।

प्रशिक्षण कार्यशाला के सफल संचालन में एमआईएस को-ऑर्डिनेटर कुणाल गौतम, डाटा ऑपरेटर मिनिमय कुमार डे तथा सभी प्रखंड और संकुल साधन सेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Post