Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

कोरोना वैक्सीन के दुसरे चरण को लेकर महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक का आयोजन।मंगलवार से शुरू हुई दुसरी चरण।

महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीडीओ टुडू दिलीप की अध्यक्षता में कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दूसरे चरण में 60 वर्ष से ऊपर सभी लोगों को वैक्सीन लगाने और 45 से 59 वर्ष के सभी बीमार लोगों को वैक्सीन लगाने की बात पर चर्चा की गई। वही स्वास्थ्य सहिया द्वारा कोरोना वैक्सीन के प्रचार-प्रसार गांव में करने का निर्देश दिया गया।इधर मंगलवार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में दूसरे चरण कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है।दो दिन बाद सभी उप स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य सेंटर पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य प्रभारी अमित खलखो,सीओ जुल्फिकार अंसारी, बीईओ राजकुमार रंजन ठाकुर कार्मेल हॉस्पिटल की डॉक्टर, आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षक और प्रोग्राम मैनेजर सुमन एक्का उपस्थित थे।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post