Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

बेलवाही में जलमीनार खराब,उपायुक्त व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से ठीक कराने की मांग

चंदवा। कामता के बेलवाही में जलमीनार खराब है

दुसरे जलमीनार मे पानी के लिए लग रही है भीड़

पानी के लिए महिलाओं को हो रही है भारी परेशानी

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग है मौन

ग्रामीण वाजीद खान इसराईल खान, बादशाह खान और जावेद खान ने बताया कि गांव में दो जलमीनार है, एक जलमीनार खराब पड़ा हुआ है, दुसरे जलमीनार ठीक है लेकिन इसमें पानी के लिए भीड़ लगी रहती है, इससे महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है, वाजीद खान, इसराइल खान, बादशाह खान और जावेद खान ने खराब पड़े जलमीनार को ठीक कराने की मांग उपायुक्त अबु इमरान और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से की है।

रिपोर्ट राजधानी न्यूज से बबलू खान

Related Post