Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

बोकारो थर्मल पिलपिलो मुख्य सड़क समीप बिजली पोल लदा ट्रैक्टर पलटने से एक ठेका मजदूर की हुई मौत

बोकारो थर्मल। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के पिलपिलो मोड समीप बिजली पोल लदा हुआ ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार एक 25 वर्षीय ठेका मजदूर बिनय मुरमुर की मौत हो गई। मृतक मजदुर पेटरबार थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव का रहने वाला था। ट्रैक्टर चालक मनोज मुरमुर एवं मजदूर सुभाष मुर्मुर ने बताया कि वे लोग ठिकेदार शिव इलेक्ट्रिकल के अधीन काम करते हैं। हम सभी लोग ट्रैक्टर से नावाडीह ऊपरघाट के कंजकीरो में बिजली विभाग से पोल गाड़ने का कार्य चल रहा है। फुसरो पावर सबस्टेशन से बिजली पोल लेकर कंजकीरो की ओर जा रहे थे । इसी बीच पिलपिलो बोकारो थर्मल के बीच मुख्य सड़क में पोल लदा हुआ ट्रेक्टर पलट गई जिसमें मजदुर दब कर घायल हो गया। जिसे बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर में चालक सहित कुल चार मजदुर सवार थे। मौके पर पहुंची बोकारो थर्मल थाना की पुलिस शव एवं दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमाटन गुरुवार को करवाई जाएगी।

Related Post