Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

महुआडांड़ के नेतरहाट स्थित अरुणोदय होटल में एसडीओ के अध्यक्षता में की गई बैठक। सभी होटल संचालक हुए उपस्थित।

महुआडांड़

महुआडांड़ के नेतरहाट में अवैध होटल संचालन से संबंधित खबरें प्रकाशित की गई थी। जिसे लेकर महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय सभागार बैठक आयोजन कर सभी होटल संचालकों से अनुमंडल पदाधिकारी निखिल सुरीन के द्वारा होटल संचालन से संबंधित दस्तावेज की मांग की गई थी। जिसे लेकर मंगलवार को नेतरहाट स्थित अरुणोदय होटल में बैठक का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सभी होटल संचालकों को निर्देश दिया गया कि सभी होटल संचालक को लेकर रजिस्ट्रेशन, जीएसटी, फूड से संबंधित कागजात, इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन, गैस कनेक्शन, समेत अन्य कागजात बना कर ही होटल का संचालन करें।अन्यथा इससे संबंधित कागजात नहीं मिलने पर अवैध चल रहे होटलों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अंचलाधिकारी जुल्फिकार अंसारी नेतरहाट थाना प्रभारी दिवाकर दुबे राजस्व कर्मचारी दयालु उरांव, नेतरहाट के अजय प्रसाद समेत सभी होटल संचालक उपस्थित थे।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post