Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

पत्थर से कुचलकर चचेरे भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार

लातेहार

लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र स्थित तेवरही गांव में एक युवक की उसके चचेरे भाई ने ही हत्या कर दी। घटना सोमवार की देर शाम की है। पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने युवक पर ओझा-गुणी करने का आरोप लगा पत्थर से कुचल कर हत्या की है।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय तुलसी परहिया के रूप में की गई।

सोमवार की देर शाम तुलसी गांव के बगल टोला भुइन गढ़वा से लौट रहा था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई मंटू परहिया उसे रास्ते में मिल गया और तुलसी पर हमला कर दिया।

झाड़ियों के बगल में पत्थर से कुचल तुलसी की हत्या कर वो भाग निकला। लोगों को इसकी सूचना मिली तो तुलसी को मनिका CHC लेकर पहुंचे। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लातेहार ले जा रहे थे कि रास्ते में ही तुलसी ने दम तोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाइयों में काफी दिनों से विवाद भी चल रहा था।

बालूमाथ से संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट जिला ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post