Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

सूरज राजपूत निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म रामा रामा रे का शुभ मुहूर्त,शूटिंग फरवरी से बिहार झारखण्ड में

सासाराम (बिहार) : कसया फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म रामा रामा रे का शुभ मुहूर्त माँ ताराचंडी धाम में बीते दिन की गयी।जिसकी शूटिंग बिहार झारखण्ड में फ़रवरी से की जायेगी।फ़िल्म के निर्देशक सूरज राजपूत ने बताया कि यह उनकी पाँचवी भोजपुरी फ़िल्म हैं।इससे पूर्व वे सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म अर्धांगिनी का निर्देशन कर चुकें हैं।जबकि,आने वाली फ़िल्म सूरज दी रिवेंजर मैन,सईयाँ हमार थानेदार व अन्य हैं।जिसका पोस्ट प्रोडक्शन जारी हैं।इस फ़िल्म को लेकर सूरज राजपूत ने बताया कि यह एक पारिवारिक और मनोरंजक फ़िल्म हैं।साथ ही कुछ अलग भी इस फ़िल्म में दर्शकों को देखने को मिलेगा।मुहूर्त के दौरान निर्माता राकेश कुमार,अभिनेता अतुल सिंह,लेखक सुदर्शन साथी,नृत्य निर्देशक सत्यम संतोष,गायिका प्रिया सिंह,डीके राजा,ब्रिजमल कुमार,संगीतकार आनंद मौर्या,प्रीतम कुमार व अन्य मौजूद थे।फ़िल्म के निर्माता राकेश कुमार ने फ़िल्म को लेकर कहा कि उनकी कोशिश हमेशा से एक अच्छी और अलग भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण करना रहा हैं और वे दर्शकों के लिए एक सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण करेंगे।

Related Post

You Missed