Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार गठन पर जमशेदपुर भाजपा में उत्साह

जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी
के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने शुभेंदु अधिकारी को शनिवार को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए दौर की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और शुभेंदु अधिकारी की कार्यशैली से पश्चिम बंगाल निवेश, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। संजीव सिन्हा ने इसे भाजपा कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष और समर्पण का परिणाम बताया। वहीं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने कहा कि भाजपा सरकार के गठन से बंगाल में नई ऊर्जा और नई सोच का संचार होगा तथा राज्य अपनी सांस्कृतिक और औद्योगिक पहचान को फिर से स्थापित करेगा।

Related Post