Breaking
Fri. Nov 6th, 2026

शिक्षक सम्मान:-भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय ने शिक्षकों को किया सम्मानित

घाटशिला:-कमलेश सिंह

घाटशिला:शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को भाजपा घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष राहुल ने अपने समर्थकों के साथ

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के शिक्षक सुदामा सिंह एवं अजय चक्रवर्ती के आवास जा कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे आ रहे हैं। इन्होंने लाखों छात्रों का नि: स्वार्थ मार्गदर्शन करके देश को आकार देने में अद्वितीय भूमिका निभा रहे हैं मौके आईटी सेल प्रभारी सुजन मन्ना, कैलाश कुमार, कौशिक दे, सौरभ दे, एवं भाजपा घाटशिला मंडल के कई सदस्यय मौजू थेा

Related Post