Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर देशाउली में विशेष पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने की दीर्घायु की कामना*

चाईबासा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को तांतनगर प्रखंड के कोकचो पंचायत अंतर्गत ग्राम रूली साई स्थित देशाउली में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पश्चिमी सिंहभूम जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा ने किया।

पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, जनजातीय समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण तथा भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ी प्रतिष्ठा पर चर्चा की गई।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देश के निरंतर विकास के लिए सामूहिक प्रार्थना की। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जन-जागरण एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में साधुचरण कालुंडिया, योगेश सावैया, मोतीलाल कालुंडिया, सुखलाल चातार, बुलेट सिंह कालुंडिया, बुधराय जोंको, नन्दलाल कालुंडिया, तुराम पुरती, हीरालाल कालुंडिया, मुण्डा जोंको, महेश्वर कालुंडिया, बड़ाम सांडिल, नोड़े जोंको, गुरुचरण सांडिल तथा भूषण पाट पिंगुवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post