Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

कपाली ओपी क्षेत्र के डांगोडीह में बीते रात अज्ञात चोरों ने हाथ साफ क़िया -video

चांडिल : कपाली ओपी क्षेत्र के डांगोडीह निवासी मोहम्मद रुस्तम खान के घर में बीते रात अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया है ।[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=o5HoY4sAbn0[/embedyt]

घर के अलमिरा में रखा नगद दस हजार रुपये,गहना एवं घर में लगें इनवर्टर आदि की चोरों ने चोरी करके ले गया है।मोहम्मद रुस्तम खान के मामा मोहम्मद इमरान अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पहले उसका बहन की मौत हो गई थी।जिसमें घर के सभी लोग उसके घर मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 7 में गयें हुए थे।रविवार को घर में चोरी होने की सूचना मिलने पर डांगोडीह स्थित घर पहुँचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है,घर में रखें नगद समेत सामान की चोरी हो गया है।मालूम हो कि घर में कोई नहीं रहने की फायदा चोरों ने उठाया है।मोहम्मद रुस्तम खान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कपाली ओपी में घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज किया है।

 

Related Post