Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

सुहागन फैमिली मॉल का उद्घाटन 2 नवंबर को, एक ही छत के नीचे मिलेंगे महिला, पुरुष और बच्चों के कपड़े

जमशेदपुर: जुगसलाई के चौक बाजार स्थित सुहागन फैमिली मॉल का नया शोरूम 2 नवंबर को ग्राहकों के लिए खोला जाएगा. इसका उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता सरदार अमरप्रीत सिंह काले करेंगे. यह जमशेदपुर में सुहागन का पांचवां शोरूम है, जिसे आधुनिक सुविधाओं और पूरी तरह वातानुकूलित व्यवस्था के साथ तैयार किया गया है.

शोरूम के उद्घाटन को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सुहागन के पार्टनर सरदार त्रिलोचन सिंह, महेंद्र सिंह सचदेव, जसप्रीत सिंह सचदेव, नवनीत सिंह सचदेव, रिशव सचदेव और रचित सचदेव ने संयुक्त रूप से बताया कि करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला यह शोरूम जुगसलाई के बड़े कपड़ा शोरूमों में से एक होगा. यहां पहली बार ग्राहकों को प्रीमियम और मिडियम रेंज के ब्रांडेड कपड़ों के साथ आधुनिक डिजाइनों की बड़ी रेंज एक ही जगह मिलेगी.

उन्होंने बताया कि शोरूम में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के परिधान उपलब्ध कराए गए हैं. शादी-विवाह, त्योहार और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी कपड़ों की कई रेंज रखी गई हैं. ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए उचित कीमत पर कपड़े उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.

उद्घाटन के अवसर पर विशेष ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके तहत 2,000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निश्चित उपहार दिया जाएगा. यह ऑफर छठ पूजा यानी 16 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा.

साड़ी से लेकर ब्राइडल कलेक्शन तक की बड़ी रेंज

शोरूम में उपलब्ध कपड़ों की जानकारी देते हुए सचदेव बंधुओं ने बताया कि यहां महिलाओं के लिए 260 रुपये से साड़ियों और 2,500 रुपये से लहंगों की रेंज शुरू होती है. वहीं, बच्चों के कपड़े 150 रुपये से उपलब्ध हैं. ग्राहकों को उनकी पसंद और बजट के अनुसार कई विकल्प मिलेंगे.

Suhagan Family Mall to Open on November 2, Offering Fashion for the Entire Family Under One Roof

Suhagan Family Mall to Open on November 2, Offering Fashion for the Entire Family Under One Roof

महिलाओं के लिए बनारसी, सिंथेटिक, कोटा, डिजाइनर, प्योर सिल्क, कांजीवरम, कॉटन और सुपरनेट साड़ियों की रेंज उपलब्ध है. इसके अलावा सूट पीस में सिंथेटिक, प्योर क्रेप, चंदेरी, प्योर सिल्क, बनारसी और लॉन्ग सूट के साथ प्लाजो, फैंसी सूट, शरारा, गरारा और वेडिंग कलेक्शन भी रखा गया है. शादी और सगाई के लिए वेडिंग गाउन, इंगेजमेंट गाउन, ब्राइडल लहंगा और फैंसी लहंगे के भी कई डिजाइन उपलब्ध हैं.

रेडीमेड और सेमी-स्टिच सूट, स्टाइलिश कुर्ती सेट, कॉटन एवं सिल्क सूट के साथ महिलाओं के लिए लेगिंग्स, जींस, टॉप, लॉन्ग और शॉर्ट स्कर्ट तथा वेस्टर्न गाउन भी मिलेंगे.

पुरुषों और बच्चों के लिए भी खास कलेक्शन

पुरुषों के लिए शोरूम में रेडीमेड कपड़ों के साथ शादी-विवाह के लिए विशेष कलेक्शन रखा गया है. इसमें जोधपुरी सूट और नए डिजाइनों के अन्य परिधान शामिल हैं.

वहीं, बच्चियों के लिए गाउन, लहंगा सूट, लॉन्ग स्कर्ट, लेगिंग्स, जींस और टॉप उपलब्ध हैं. लड़कों के लिए बाबा सूट, जींस सहित कई तरह के कपड़ों की रेंज रखी गई है.

सचदेव बंधुओं ने कहा कि सुहागन का नाम जमशेदपुर के साथ आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी पहचान रखता है. नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे महिला, पुरुष और बच्चों के लिए हर तरह के कपड़े उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है. उनका कहना है कि यह शोरूम हर वर्ग के परिवारों के लिए खरीदारी का एक बेहतर विकल्प साबित होगा.

Related Post