Breaking
Sun. May 3rd, 2026

97.60% अंक लाने पर छात्रा सोनाक्षी चन्द्रा का हुआ सम्मान

जमशेदपुर। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, जमशेदपुर की मेधावी छात्रा सोनाक्षी चन्द्रा को आईसीएसई 10वीं परीक्षा में 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से सम्मानित किया गया। रविवार को महासभा के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों का दल छात्रा के घाघीडीह स्थित मां तारिणी कॉलोनी स्थित आवास पहुंचा, जहां अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर उसे सम्मानित किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समाज के जितने भी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, सभी को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं भी बनाई जाएंगी।

छात्रा सोनाक्षी चन्द्रा के पिता शैलेन्द्र कुमार साहू समाज के जिला सचिव हैं, जबकि उनकी माता का नाम चन्द्रकला कुमारी है। इस सम्मान समारोह के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मौके पर मुख्य रूप से शिवलोचन शाह, राहुल, रंजीत कुमार साव, पहलाद कुमार, शैलेंद्र कुमार, पूजा साव, मनीष साहू, आयुष कुमार, रीता देवी, सत्यदेव प्रसाद, गुड़िया कुमारी और चंद्रकला देवी मौजूद थे।

Related Post