Breaking
Mon. Jul 13th, 2026

जमशेदपुर में 16 मई को भव्य शनि शांति यज्ञ: अमावस्या पर दिनभर हवन, शाम को भजन संध्या

जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित दुःखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड स्थित शनिदेव मंदिर में आगामी 16 मई (शनिवार) को झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन दामोदर शनि बाबा के नेतृत्व में किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, अमावस्या के शुभ अवसर पर सुबह 8 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन की शुरुआत होगी, जो शाम 6:30 बजे तक चलेगा। वहीं, शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक विशेष आमंत्रित नागरिकों द्वारा हवन पूजन संपन्न कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, दोपहर 11 बजे से प्रसाद वितरण प्रारंभ होगा। शाम 7 बजे से 11 बजे तक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक मनोज पारिक अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगे।

पूरे धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 11 पंडितों द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में कई प्रमुख अतिथियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सरयू राय, मंगल कालिंदी, सांसद विद्युत वरण महतो तथा पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Related Post