Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

जमशेदपुर: सड़क हादसे में मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जमशेदपुर । एमजीएम थाना क्षेत्र के श्रीगुट्टू में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के बलरामपुर सालबनी निवासी विश्वनाथ सिंह सरदार (62) के रूप में हुई, जो जमशेदपुर के पलासबनी स्थित ईंट भट्टे में काम करता था और वहीं रहता था।

होली की छुट्टी होने के कारण शनिवार को वह घूमने के लिए डेमकाडीह गया था। लौटते समय एनएच-33 के पास श्रीगुट्टू में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की सूचना मिलने पर उसका दामाद कृष्णा सिंह सरदार रविवार को जमशेदपुर पहुंचा और पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि विश्वनाथ सिंह की एक बेटी थी, जिसकी शादी हो चुकी थी, और अब घर में उसकी पत्नी अकेली रह गई है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Related Post