Breaking
Wed. Sep 2nd, 2026

*होटल शिफा मैनोर में चोरी का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक गिरफ्तार*

चाईबासा: सदर थाना पुलिस ने अमला टोला स्थित होटल शिफा मैनोर में हुई चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के घर से चोरी का एक आईफोन और एक लेनवो कंपनी का टैबलेट बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार (20), पिता संदीप निषाद, निवासी लोहार बस्ती, महुलसाई, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मनीष कुमार चौबे, पिता स्व. शिव प्रकाश चौबे, निवासी वार्ड नंबर-21, अमला टोला, थाना सदर, चाईबासा के आवेदन पर सदर थाना कांड संख्या 78/2026, दिनांक 28 अगस्त 2026 दर्ज किया गया था। आवेदन में विकास दास, पिता स्व. सोनाराम दास, निवासी मेरीटोला, थाना सदर, चाईबासा एवं अन्य अज्ञात लोगों पर 27 अगस्त की रात होटल शिफा मैनोर में घुसकर स्टाफ के दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट और दो हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगाया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए)/331(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुसंधान के दौरान होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में एक व्यक्ति होटल के आसपास लगातार रेकी करता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की पहचान कराई, जिसके बाद उसकी पहचान अजय कुमार के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त अजय कुमार को 1 सितंबर 2026 को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके घर से एक सफेद रंग का एप्पल कंपनी का आईफोन और एक काले रंग का लेनवो कंपनी का टैबलेट बरामद किया गया। दोनों सामानों को जब्ती सूची तैयार कर विधिवत जब्त किया गया।

बरामद आईफोन का आईएमईआई नंबर 352852878413457 एवं 352852878567757 तथा लेनवो टैबलेट का आईएमईआई नंबर 869719034213079 है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी में शामिल पुलिस टीम

पुलिस छापामारी दल में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक उपेन्द्र नारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक केशव कुमार मेहता, पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत कुमार तथा पुलिस अवर निरीक्षक अजीत होनहागा शामिल थे।

Related Post