*पलामू :* लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच गायों की मौत हो गई। हादसा पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर रात करीब 10:30 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, मुख्य सड़क के किनारे प्रतिदिन की तरह मवेशियों को बांधा गया था। बुधवार रात भी कई गायें सड़क किनारे बंधी हुई थीं। इसी दौरान एक कंटेनर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सड़क किनारे बंधी गायों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में कंटेनर के नीचे दबने से पांच गायों की मौत हो गई। घटना के बाद कंटेनर भी पलट गया।
सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को हटाने के साथ-साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। कंटेनर पलट गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

