Breaking
Thu. Nov 5th, 2026

बढ़ते अपराध पर लगाम लगाए प्रशासन: अनिल मोदी

जमशेदपुर। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और डकैती की घटनाओं को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने चिंता जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपराध पर तत्काल अंकुश लगाने और घटनाओं में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

अनिल मोदी ने कहा कि दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती और उसके अगले दिन ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई क्षेत्र में भी लगातार दुकानों के शटर टूटने के साथ-साथ घरों से पानी के मीटर और एसी के तार चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से शहरवासी भयभीत हैं और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ अपराधियों के खिलाफ कठोर और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

अनिल मोदी ने प्रशासन से प्रभावी पुलिसिंग और निगरानी बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण होने से शहरवासियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा।

Related Post