Breaking
Wed. Jun 17th, 2026

जियोहॉटस्टार के ‘कैसे बनता है’ में दिखी न्युवोको की निर्माण क्षमता, सीमेंट उत्पादन की पूरी प्रक्रिया से रूबरू होंगे दर्शक

जमशेदपुर: भारत की अग्रणी बिल्डिंग मटेरियल कंपनी Nuvoco Vistas Corp. Ltd. (न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड) को जियोहॉटस्टार पर प्रसारित हो रही लोकप्रिय इंडस्ट्री-आधारित इन्फोटेनमेंट सीरीज ‘कैसे बनता है’ के तीसरे सीजन में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के साथ न्युवोको जियोहॉटस्टार के इस मंच पर प्रदर्शित होने वाली भारत की पहली सीमेंट कंपनी बन गई है।

कार्यक्रम में दर्शकों को सीमेंट निर्माण की जटिल और तकनीकी प्रक्रिया की पर्दे के पीछे की विस्तृत झलक देखने को मिलेगी। एपिसोड में कच्चे माल की सोर्सिंग और प्रोसेसिंग से लेकर क्लिंकर निर्माण, ग्राइंडिंग, गुणवत्ता परीक्षण और अंतिम डिस्पैच तक की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से दिखाया गया है।

‘कैसे बनता है’ एक विशेष इन्फोटेनमेंट सीरीज है, जो दर्शकों को देश की प्रमुख विनिर्माण इकाइयों के भीतर ले जाकर यह समझाने का प्रयास करती है कि रोजमर्रा में उपयोग होने वाले उत्पाद अत्याधुनिक तकनीक, इंजीनियरिंग दक्षता, नवाचार और कुशल मानव संसाधन के सहयोग से कैसे तैयार किए जाते हैं। सीरीज का उद्देश्य औद्योगिक प्रक्रियाओं को सरल भाषा में प्रस्तुत करते हुए आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग के प्रति जागरूकता और समझ बढ़ाना है।

न्युवोको पर आधारित इस एपिसोड में आधुनिक सीमेंट उत्पादन के बड़े पैमाने और उसकी जटिलताओं को रेखांकित किया गया है। साथ ही कंपनी की उत्पादन प्रक्रिया में उपयोग की जाने वाली उन्नत तकनीक, कड़े गुणवत्ता मानकों और परिचालन उत्कृष्टता को भी दर्शाया गया है।

एपिसोड में कंपनी की सस्टेनेबिलिटी, संसाधनों के प्रभावी उपयोग, सुरक्षा मानकों और निरंतर नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला गया है। इसके माध्यम से दर्शक यह समझ सकेंगे कि आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाएं किस प्रकार उच्च गुणवत्ता वाले निर्माण सामग्री के उत्पादन में योगदान देती हैं और देश की बढ़ती आधारभूत संरचना संबंधी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के बीच यह एपिसोड सड़कों, पुलों, हवाई अड्डों, आवासीय परियोजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों में सीमेंट की भूमिका को भी प्रभावी ढंग से सामने लाता है।

यह प्रस्तुति न्युवोको के उस विजन को भी दर्शाती है, जिसके तहत कंपनी नवाचार, जिम्मेदार विनिर्माण और परिचालन उत्कृष्टता के माध्यम से सुरक्षित, स्मार्ट और टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए कार्य कर रही है।

‘कैसे बनता है’ का तीसरा सीजन वर्तमान में जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है, जहां दर्शक भारत की औद्योगिक प्रगति और विनिर्माण जगत की रोचक प्रक्रियाओं को करीब से जान सकते हैं।

Related Post