बोकारो। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के धोबी मुहल्ला स्थित श्री साईं जंक्शन स्टोर का एलबेस्टर तोड़कर रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय रवि हरी उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी के 3,110 रुपये बरामद किए हैं। दुकानदार संजीत कुमार की लिखित शिकायत पर सेक्टर-6 थाना में कांड संख्या 43/2026 दर्ज किया गया था। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-5/डी धोबी मुहल्ला निवासी रवि हरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घर से रकम बरामद की गई। बरामद राशि में 50 रुपये के दो, 20 रुपये के 31 और 10 रुपये के 239 नोट शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया। कार्रवाई में एएसआई राम राज महतो, जैनेन्द्र कुमार सिंह समेत गृह रक्षक संतोष कुमार और चालक सोनू कुमार सिंह शामिल थे।
एलबेस्टर तोड़ दुकान में चोरी, युवक गिरफ्तार — 3,110 रुपये बरामद, पूछताछ में चोरी की बात स्वीकारने का पुलिस का दावा

