Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन कर विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

जमशेदपुर। पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को दिवंगत रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य बनाए रखने का भरोसा दिलाया। रूपी सोरेन के निधन से परिवार, पार्टी और समर्थकों में शोक का माहौल है।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा का पूरा परिवार और समाज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे समय में परिवार के साथ खड़ा रहना ही सबसे बड़ी संवेदना है। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा को शांति प्रदान करने और पूरे परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।

रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हुए। अंतिम दर्शन के दौरान कई विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताते हुए दिवंगत रूपी सोरेन के निधन को परिवार के लिए गहरी क्षति बताया।

Related Post