Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

रूपी सोरेन के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक, साकची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को साकची में दिवंगत रूपी सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि झारखंड आंदोलन और जल, जंगल एवं जमीन की लड़ाई को मजबूत बनाने में रूपी सोरेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के कठिन दौर में रूपी सोरेन ने संघर्ष और त्याग का परिचय दिया। उन्हें कई बार महाजनों के अत्याचार और विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने परिवार और समाज के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

परविंदर सिंह ने कहा कि रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार के साथ पूरा झारखंड शोकाकुल है। उनके संघर्ष, त्याग और योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमिटी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में जिला प्रभारी शशिभूषण राय, पूर्व सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, प्रखंड एवं मंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न मंच-मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post