बोकारो:- बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत चंदाहा पंचायत के बुढ़ीबिनोर गांव निवासी बोबी देओल राय (26 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को बिजुलिया के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बोबी देओल राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए हिल केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया गया कि मृतक Esl Vedanta में ठेकेदार के अधीन फिटर वर्कर के रूप में कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
मृतक के परिजनों ने 50 लाख रुपये मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित पहल नहीं की जाती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर Esl Vedenta मजदूर यूनियन संयोजक दुर्गाचरण महतो, युवा नेता अमित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

