Breaking
Wed. May 27th, 2026

बकरीद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के नेतृत्व में हल्दी पोखर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

जमशेदपुर/ पोटका

बकरीद पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण मानने को लेकर कोवाली पुलिस द्वारा बुधवार को हल्दीपोखर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव व अंचल निरीक्षक हेमंत कुमार ने किया। फ्लैग मार्च हल्दीपोखर ओपी से निकल कर चावल बाजार, दुर्गा मंदिर,रंकिणी मंदिर,जामा मस्जिद चौक, खुर्शीद चौक होते हुए आजाद बस्ती पहुंचा जिसके बाद वापसी बागती पाड़ा, होते हुए, हल्दी पोखर ओपी में समापन हुआ। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अंजता महतो,सिदो मुर्मू सहित दर्जनों पुलिस बल शामिल थे।

Related Post