Breaking
Thu. May 28th, 2026

पारंपरिक स्वशासन के उच्च स्तरीय व्यवस्था को लेकर मॅा रंकणी धुमकुडिया सह बहुउद्देशीय भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका के कापडगादी घाट मॅा रंकणी धुमकुडिया सह बहुउद्देशीय भवन मे पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के पारंपरिक ग्राम सभा का उच्च स्तरीय जैसे गादी एवं तरफ के स्तर को सशक्त करने के लिए हातु सरदार मनोरंजन सिंह के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गादी स्तर के अगुवाई कर्ताओ को जागरूक किया जाएगा और पुनर्गठन किया जाएगा। तरफ स्तर के अगुवाई कर्ताओ को पुनर्गठन किया जाएगा। पारंपरिक स्वशासन के ऊपरी स्तर के प्रशासनिक , न्यायिक, सामाजिक, संस्कृतिक , शांति व्यवस्था, सुरक्षा, एवं पूजा उपासनाओं के व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाएगा। जीससे पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदीढ और सुचारू रूप से संचालन किया जा सके। मौके पर बैठक में हातु सरदार मनोरंजन सरदार, सचिव रामेश्वर सरदार, सहसचिव कालीचरण सिंह, हातु सरदार शत्रुघ्न सरदार , अर्जुन सरदार,सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार, हरि सिंह भूमिज, जयपाल सिंह सरदार, उमा पद सरदार, बलराम सिंह सरदार, हातु सरदार कारमु सरदार, लखीन्दर सरदार, मानिक सरदार, बुद्धेश्वर सिंह, आदि उपस्थित रहे।

वाईट –सिद्धेश्वर सरदार।

वाईट–हरीश भूमिज।

वाईट –रामेश्वर सरदार।

Related Post