Breaking
Mon. May 25th, 2026

जनगणना-2027: सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया स्व-गणना, नागरिकों से भागीदारी की अपील

चाईबासा: जनगणना-2027 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे भी स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करें और इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

प्रशासन के अनुसार स्व-गणना की सुविधा 1 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जो अगले 15 दिनों तक उपलब्ध रहेगी।

नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार विभिन्न भाषाओं में यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इसके लिए आधिकारिक पोर्टल Census Self Enumeration Portal India (se.census.gov.in) पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

प्रशासन का कहना है कि स्व-गणना के माध्यम से सटीक और त्वरित आंकड़ों का संकलन संभव हो सकेगा, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी। इसलिए सभी नागरिकों से समय रहते अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की गई है।

Related Post