Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

*दो अलग-अलग जगह पर दो की मौत*

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा। चंदवा प्रखंड अलोदिया पंचायत के शिवा टोली गांव के रहने वाला संजय कुजुर रविवार की शाम 6:00 बजे वन विभाग के तालाब में मछली मारने गया था उसी क्रम में तालाब में डूबने से संजय कुजुर की मौत हो गई है यह घटना परिजनों को तब पता चली जब रात में संजय कुजुर घर नहीं लौटा सुबह होते ही परिजन इधर-उधर खोजबीन करने लगे तब वन विभाग के तालाब के पास संजय कुजुर की पत्नी देखी की कपड़ा और चप्पल खुला हुआ है तब ग्रामीणों को बताया उसके बाद उस तालाब से संजय कुजुर को शव निकाला गया चंदवा थाना को मिलते ही अपने कब्जे में ले लिया एक और घटना जो चंदवा प्रखंड के हीरो गांव का है यह घटना पुलिस प्रेम प्रसंग की बात बता रही है चोरो निवासी फिलिप तोपनो का पुत्र सुधीर तोपनो गत रात्रि को अपने ही घर मे फासी लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुधीर गांव के एक लड़की के साथ प्रेम करता था। और कुछ माह पहले उसी किसी दूसरे लड़के से शादी हो गई। इसी कारण सुधीर जीवन नही जीने की कसम खाई और फासी लगा लिया दोनों शव को चंदवा पुलिस अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया।

Related Post