Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026

चेपापुल में नाबालिग चला रहा था ऑडी, अनियंत्रित कार अक्का गार्डन की दीवार से टकराई

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के चेपापुल इलाके में शनिवार सुबह एक लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने सड़क सुरक्षा और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया। बताया जा रहा है कि लाल रंग की ऑडी कार एक नाबालिग चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में चल रही कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे अक्का गार्डन की चहारदीवारी से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे के समय कार में नाबालिग चालक के अलावा एक महिला भी सवार थीं। हालांकि दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन अत्यधिक गति में था, जिसके कारण चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग वाहन से बाहर निकले और कुछ देर बाद वहां से चले गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और काफी देर तक इलाके में इस हादसे की चर्चा होती रही।

Related Post

You Missed