Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

चल रहे फर्जी अस्पतालों को लेकर झामुमो प्रवक्ता ने सीएस से बात की : दीपू कुमार सिन्हा

लातेहार। बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पतालों के मामले पर झामुमो के जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने शिविल सर्जन संतोष कुमार श्रीवास्तव से फोन पर बात की, कहा बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं प्राईवेट अस्पतालों पर तत्काल कार्रवाई करें, आगे कहा कि अस्पताल बगैर रजिस्ट्रेशन के चलाया जा रहा है,, अस्पताल झोला छाप डाक्टर रखकर बेधड़क मरीजों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिले में फर्जी अस्पतालों का अवैध धंधा फलफूल रहा है, एमबीबीएस डॉक्टर की फर्जी डिग्री लगाकर अस्पताल का पंजीकरण करा ले रहे हैं, इससे हमारी सरकार की बदनामी हो रही है, इसपर सीएस ने बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अस्पतालों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

राजधानी न्यूज़ (लातेहार)बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post