Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न काली पूजा पंडालों का किया उद्घाटन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

जमशेदपुर. पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने शनिवार को शहर के विभिन्न काली पूजा पंडालों का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने साकची, कदमा स्थित पंचवटी क्लब श्री श्री काली पूजा कमेटी, कदमा श्री श्री काली पूजा कमेटी, यंग बॉयज क्लब तथा कदमा मिलन समिति मैदान में जमशेदपुर टाइगर्स क्लब की ओर से बनाए गए भव्य काली पूजा पंडाल का फीता काटकर शुभारंभ किया.

उद्घाटन से पहले दोनों ने मां काली की पूजा-अर्चना की और उनके चरणों में माथा टेककर झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. इस मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि मां काली की आराधना हमें शक्ति और साहस प्रदान करती है. साथ ही अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा भी देती है.

उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काली पूजा, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कामना की कि आस्था और रोशनी के ये पर्व सभी के जीवन में खुशियां, सकारात्मकता और नई ऊर्जा लेकर आएं.

इस अवसर पर विभिन्न पूजा कमेटियों के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

Related Post

You Missed