Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर लातेहार में जेजेए ने दिया गया एक दिवसीय महा धरना, महुआडांड़ के भी पत्रकार हुए शामिल।

लातेहार जिला में जेजेए लातेहार के द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय महा धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की विभिन्न प्रखंडों समेत महुआडांड़ प्रखंड से भी पत्रकार देवनिस लिली मुंजनी, सहजाद आलम, रुस्तम खान अवधेश जायसवाल शामिल हुए।इस धरना कार्यक्रम में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की बात वक्ताओं के द्वारा कहीं गई। जिसमें मुख्य रूप से पत्रकारों पर हो रहे झूठे मुकदमे हत्याएं खबर संकलन करने में परेशानियां समेत कई बातें वक्ताओं के द्वारा रखी गई। जिसके बाद पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रभारी उपायुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post