Breaking
Mon. Nov 9th, 2026

प्रखंड परिसर स्थित शिव-पार्वती मंदिर में तिलकोत्सव 16 फरवरी को

घाटशिला:-घाटशिला के प्रखंड परिसर स्थित शिव पार्वती मंदिर में सरस्वती पूजा के दिन (16 फरवरी) को शिव तिलकोत्सव का आयोजन किया गया है। मंदिर में भोलेनाथ के तिलकोत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन के द्वारा सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। साथ ही मंदिर का रंग रोगन का काम पूरा कर लिया गया है। इस तिलकोत्सव के दौरान मंदिर में पूजा अर्चना के अलावे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी होंगे। इस संबंध में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एसएन जैन एवं मंदिर के पुजारी मायाराम पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि 16 फरवरी को शाम 4 बजे से समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महाआरती, पूजा अर्चना हवन के बाद रात को भंडारा भी होगा।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post