Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

कोरोना जांच का जमकर विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू

रामगढ़:-

अंचलाधिकारी भोला शंकर महतो के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम छावनी फुटबॉल मैदान के सब्जी मार्केट में कोरोना जांच के लिए पहुंचे। इससे बाद सब्जी बेचने वाली महिलाओं ने विरोध शुरू कर हंगामा करने लगीं।सब्जी बेचने वाली महिलाओं ने कोरोना जांच का जमकर विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

महिलाओं ने कोरोना जांच के लिए लगाए गए कुर्सी-टेबल को पलटते हुए सैकड़ों एंटीजन किट को तहस-नहस कर दिया।आक्रोशित सब्जी बेचने वाली महिलाएं अपने-अपने हाथो में डंडा लेकर कोरोना जांच के क्रम में फुटबॉल मैदान के बंद किए गए मुख्य द्वार को जबरन खुलवाते हुए स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम को वहां से खदेड़ा।

राजधानी न्यूज़ बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post