Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

जनसंख्या पर कठोर नियंत्रण से आत्मनिर्भर होकर भारत-महंत सीताराम शरण जी महाराज

गिरिडीह

जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन गिरिडीह ज़िला का बैठक रामचंद्र मोदी मेमोरियल हॉल में हुई जिसमें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के केंद्रीय मार्गदर्शक सुविख्यात राष्ट्रीय प्रखर प्रवक्ता युवा महंत श्री श्री 108 स्वामी सीताराम शरण जी महाराज चित्रकूटधाम मुख्य रुप से पधारे थे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढती जनसंख्या है। उन्होंने सुझाया कि जनसंख्या विस्फोट की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर समान रूप से जनसंख्या कानून लागू होना आवश्यक है।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि कोरोना महामारी ने सिद्ध किया है कि भारत के सामने इतनी भारी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित हुई है।

पूज्य स्वामी जी ने आगे कहा कि चीन और पाकिस्तान की विस्तारवादी सोच के द्वारा उत्पन्न संकट का समाधान समस्त नागरिकों की एकजुटता और दृढता है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और किसी भी खतरे का सामना करने में भारत की सेना सक्षम है।

देश की आन्तरिक स्थिति पर बोलते हुए स्वामी जी ने कहा कि मजहबवाद और जातिवाद की गहराती जड़ें देश के लिए खतरनाक हैं। भारत को अखंड भारत बनना है और हिन्दू संस्कृति को विश्व को मार्ग बनाना है तो धर्मवाद और जातिवाद से ऊपर उठना होगा। कण कण में श्रीराम को खोजने वाली संस्कृति को आपस में वैमनस्य समाप्त करना होगा।

उन्होंने आशा जताई कि अब जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र से शीघ्र बनेगा और देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा।

जनसंख्या समाधान फौंडेशन गिरिडीह जिला के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार कुशवाहा ने कहा जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू हमारे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करें ऐसी हमें आशा है वही जिला के कोषाध्यक्ष श्री सदानंद वर्णवाल जी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा जिस प्रकार से राजधनवार प्रखंड में मुस्लिम बहुल इलाका में दो हिंदू बच्चों की षडयंत्र पूर्वक हत्या कर दी जाती है इसका अर्थ है कि इन क्षेत्रों में भी मिनी पाकिस्तान तैयार हो रहा है हम हिंदुओं के लिए बड़ी चिंता का विषय है और प्रशासन अपना सजगता पूर्वक कार्य करें ऐसा हमें आशा है वहीं जिला के उपाध्यक्ष श्री राहुल कुमार मोदी जी ने कहा कि हर गांव में संगठन आवश्यक है वहीं पर श्री मुकेश मोदी जी को प्रखंड संगठन मंत्री श्री रविंद्र वर्णवाल जी को प्रखंड कोषाध्यक्ष श्री बालेश्वर साहू जी को प्रखंड उपाध्यक्ष श्री विनय संगम जी को प्रखंड सचिव श्री नारायण मोदी जी को प्रखंड मार्गदर्शक की घोषणा की गई इस कार्यक्रम में श्री मिथलेश राउत श्री नीरज कुमार विजय कुमार पप्पू कुमार संजय रावत आदि कई लोग उपस्थित थे

डिम्पल और चन्दन की रिपोर्ट

Related Post

You Missed