Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

हंसडीहा में बामसेफ के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल कर दलित युवति के साथ हुये गैंग रेप व हत्या का विरोध जताया

हंसडीहा :उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ गैंगरेप व हत्या के मामले के खिलाफ पूरे शहर में रोष व्याप्त है।गुरुवार को बामसेफ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कैंडल मार्च हंसडीहा के हथगड़ मोहल्ले से निकल कर गांधी चौक पहुँच दलिल युवती के साथ हुए गैंगरेप व हत्या का विरोध जताया।

बामसेफ के अध्यक्ष अजय बौद्ध ने बताया कि

हाथरस में दलित समाज की युवती के साथ गैंगरेप व हत्या की घटना से देशभर में दलित समाज आक्रोशित है। आरोपियों को इस अमानवीय कुकृत्य के लिए फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

इस दौरान सिंटू कुमार,राजमोहन,शंकर कुमार, रौशन जायसवाल,नंदन कुमार, श्रवण कुमार, पवन कुमार,उत्तम कुमार,अजय कुमार,अजित कुमार सहित अनेक युवा लोग उपस्थित थे।

हंसडीहा से प्रवीण कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Related Post