Breaking
Mon. Aug 24th, 2026

टीएमसी के 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने, सयानी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा और युसूफ पठान भी सूची में शामिल*

कोलकाता/नई दिल्ली*: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उन 19 सांसदों के नाम सार्वजनिक हो गए हैं, जिन्होंने कथित तौर पर लोकसभा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। बताया जा रहा है कि यह समूह टीएमसी से अलग होकर एनडीए को समर्थन देने की तैयारी में है।

बागी सांसदों की सूची में Sayani Ghosh, Shatrughan Sinha, Yusuf Pathan, काकोली घोष दस्तीदार, अबू ताहिर खान, जून मालिया, शताब्दी रॉय, रचना बनर्जी समेत कई अन्य सांसदों के नाम शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व वाले समूह ने पहले दावा किया था कि वे लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर एनडीए को समर्थन देने की घोषणा करेंगे। इस गुट में कुल 20 सांसदों के शामिल होने की बात कही गई थी।

हालांकि, टीएमसी की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो पश्चिम बंगाल की राजनीति और संसद में टीएमसी की स्थिति पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

Related Post